Skip to main content
इसीलिए मैं तेरे बिछड़ने पे सुगुवार नही,
सुकून पहली जरूरत है, तेरा प्यार नहीं
जवाब ढूंढने में उम्र मत गवां देना,
सवाल करती है दुनिया, ऐतबार नहीं
मेरे भरोसे पे कश्ती बनाना मत छोड़ो,
नदी में जाना है मुझको, नदी के पार नहीं।